एक और बलात्कारी बाबा गिरफ़्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश में कुछ ऐसे भी बाबा हैं जिनके भीतर संत नहीं शैतान रहता है, क्योंकि जब ऐसे बाबा अपने ही आश्रम में बलात्कार जैसा कांड करे तब उसे बाबा कहलाने का हक़ भला कैसे! मगर कुछ बाबा अपनी हरकतों से आज भी बाज नहीं आ रहे हैं. हरियाणा के पंचकुला जिले में एक आश्रम के स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर तीन दिन तक दो नाबालिग लड़कियों से बार-बार बलात्कार करने के आरोप था। इस मामले में बुधवार को बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी बाबा को शुक्रवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी बाबा ने रायपुर रानी के छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि 14 और 15 साल की दो नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले वे सेवा के लिए आश्रम गई थीं, जहां बाबा लक्षानंद ने उनसे बार-बार बलात्कार किया। इसके बाद उसने किशोरियों को धमकी दी कि यदि वे इस बारे में किसी को बताएंगी तो वह उन्हें जान से मार देगा।उन्होंने बताया कि पीड़ित हिमाचल प्रदेश के बद्दी से आश्रम आई थीं। मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब पीड़ित और उनकी माताओं ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने लक्षानंद के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित बच्चियों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों का कहना है कि उन्हें आश्रम में सेवा करने के लिए बुलाया गया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़ित लड़कियों का मेडिकल करवाया गया। बताया जाता है कि बाबा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।