Breaking News

केबीसी के नाम पर पाकिस्तान में धोखाधड़ी

07 Mar, 2020 869

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पाकिस्तान में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम ठगी करने वाले एक गिरोह को दिल्ली पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है. ठगी का ये अड्डा दिल्ली या भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से चलाया जा रहा था. दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने गिरोह के तीन ठगों को हिरासत में ले लिया है.मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब केबीसी के नाम पर ठगी का कोई रैकेट पकड़ा गया हो. देश में इससे पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर काफी ठगी के मामले सामने आ चुके हैं. इसमें शो में शामिल कराने, शो में बतौर मेहमान मोटी रकम ऐंठे जाने के मामले शामिल है. पुलिस ने आगे बताया कि केबीसी के नाम पर ठगी करने के लिए एक अड्डा पाकिस्तान में भी बनाया गया है. पाकिस्तान से ठगी से इस अड्डे को चलाने का खुलासा दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध निंयत्रण शाखा ने किया है. बता दें कि इससे पहले बीते महीने उत्तराखंड की रायवाला पुलिस ने कौन बनेगा करोड़पति की लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक अन्य शातिर ठग को गिरफ्तार किया था. ठगों ने बीएसएफ में हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह रावत को केबीसी के नाम पर फर्जी फोन और वीडियो कॉल कर उनकी एक करोड़ बीस लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर उनसे 24 लाख 84 हजार ठग लिए थे.

अन्य खबरे