Breaking News

कॉलेज के छह छात्रों ने मिलकर की एक किशोर छात्र की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत

14 Mar, 2024 1242

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई      

नवी मुंबई के तुर्भे में 17 वर्षीय एक छात्र को उसके छह कॉलेज साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनके कॉलेज के बाहर हुई, जिसमें मृतक का एक दोस्त घायल हो गया. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अजय शिंदे ने कहा कि कथित आरोपी ने पीड़ित को मुक्का और लात मारकर उसे मार डाला और उसके दोस्त को भी पीटा और उसे घायल कर दिया फिलहाल अपराध के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर, इस संबंध में एपीएमसी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा करना) और अन्य। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

अन्य खबरे