Breaking News

कोरोना वैक्सीन के नाम पर सीनियर डॉक्टर से 12 लाख की ठगी

26 Nov, 2021 760

संवाददाता/ in 24 न्यूज़।


कोरोना की वैक्सीन (coronavaccine) बनाने के नाम पर एक सीनियर डॉक्टर से 12 लाख रुपये ठग लिए गए. जब इस ठगी की जानकारी डॉक्टर कोई हुई तो उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया। 

इस बारे में साइबर सेल (cyber cell) की डीसीपी  रश्मि करंदीकर (rashmi karandikar) ने बताया कि, कोरोना (covid19) काल में मुंबई में इस डॉक्टर के पास एक विदेशी नागरिक ने फोन किया था. फोन करने वाले बताया कि उसकी लंदन में लंदन (london) में आइकॉनिक फार्मास्यूटिकल एंड मैन्युफैक्चरर नाम की एक कम्पनी है. जो कोविड 19 बीमारी के लिए टीके बनाती है. फोन करने वाले ने डॉक्टर से आगे कहा कि, उसे भारत की कंपनी से फिज़ोन डाइजेस्ट के लिए कच्चा माल खरीदने के लिए एक एजेंट की जरूरत है. वह भारत मे कंपनी को फ्रेंचाइजी भी देगा और कमीशन भी. 

दरअसल यह डॉक्टर फार्मासिटुकल का भी काम करता था. जो आसानी से विदेशी नागरिक के झांसे में आ गया. इस तरह से उक्त विदेशी नागरिक ने इस डॉक्टर से 12 रूपये ठग लिए. जब इस ठगी की बात डॉक्टर को पटक चली तो डॉक्टर ने साइबर विभाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाँच करना शुरू किया। इस मामले में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 10 मोबाइल, 2 सिम कार्ड, 1 पासपोर्ट जब्त किया गया है. अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

 

अन्य खबरे