चोर ने फोड़ा पुलिस का सिर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चोर और पुलिस का रिश्ता दुनिया बखूबी जानती है। पिंपरी चिंचवड के सांगवी परिसर में बीती रात एक चोर चोरी करने के इरादे से छुपकर बैठा था। गश्त पर निकले पुलिस कर्मचारी अमोल लवंद ने उसे पकड़ने की कोशिश की। मगर चोर ने पुलिस पर सिमेंट का गट्टू फेंककर मारा जिससे पुलिस कर्मचारी अमोल लवंद के सिर में चोट लगी और वह बुरी तरह घायल हो गए। इस बारे में सांगवी पुलिस ने जानकारी दी है कि अमोल की सर्जरी होगी। पुलिस के मुताबिक अमोल लवंड और कल्याण भोसले तड़के करीब 3 बजे ड्यूटी पर थे। तभी उन्हें स्थानीय थाने से फोन आया कि मधुबन सोसायटी में एक चोर सेंध लगा रहा है। उसके मुताबिक वह चार पहिया वाहन से निकले। इसी बीच घोलप कॉलेज के मुख्य मार्ग पर उन्होंने दो चोरों को छिपे हुए देखा। अमोल उनके करीब जाकर देखने और सोचने लगे कि चोर कौन है और क्या कर रहा है! उसी समय उनमें से एक चोर ने सीमेंट की एक गट्टू अमोल की ओर फेंकी। हमले में अमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। अमोल पर हमला के बाद उनके साथी सहायता के लिए दौड़े। दोनों चोर मौके का फायदा उठाकर भाग गए। इसके बाद लवंद को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। सांगवी पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। पुलिस उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है जहां यह घटना हुई ताकि चोर की पहचान की जा सके।