Breaking News

ड्रग्स के मामले में कन्नड़ अभिनेत्री गिरफ्तार

04 Sep, 2020 793

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन सामने आने पर बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगे हैं. इसी बीच कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया है। इससे पहले गुरुवार को उनसे पूछताछ की गई थी। खबरों की मानें तो 21 अगस्त को इस मामले में जांच टीम ने कुछ हाईप्रोफाइल ड्रग्स पेडलर्स को पकड़ा था, जो कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं, जिसके बाद से नारकोटिक्स की जांच चल रही है, जिसमें कई सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक, रागिनी के दोस्त रवि की गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में रागिनी का नाम लिया भी सामने आया था। इसलिए सीसीबी ने उन्हें नोटिस भेजा था।  कुछ दिनों पहले ड्रग्स को लेकर रागिनी ने ट्वीट किये थे। उन्होंने लिखा था कि ड्रग्स जैसी समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। यह हमारे समाज के लिए प्लेग की तरह है। डीलर्स के पकड़े जाने पर नारकोटिक्स विभाग को बधाई और गुज़ारिश कि सभी के भले के लिए इस रैकेट के आख़िरी छोर तक जाएं। बहरहाल इस पूरे मामले की असली तस्वीर कबतक सामने आएगी अब इसी का इंतज़ार किया जा रहा है.

अन्य खबरे