Breaking News

नवी मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े दो कुख्यात अपराधी

08 Feb, 2023 1122
संजय मिश्रा/in24 न्यूज़/नवी मुंबई
 
 
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उससे सटे आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों की बाढ़ सी आ गई है. इसी बीच नवी मुंबई पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई के तहत कुल आठ अपराधिक मामलों की अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने का दावा किया है. यही नहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 लाख 57 हजार रुपए की नकदी और चोरी के सामान बरामद किया है. गौर करने वाली बात यह है कि नवी मुंबई पुलिस ने कथित आरोपियों को पकड़ने में दिन रात एक कर दिया. इसके अलावा कोपरखैरने में लगभग 90 सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने बड़ी बारीकी से खंगाला और उसी के आधार पर नवी मुंबई के घंसौली और बोनकोडे गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक का नाम अंकुश ढागे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 36 साल के आसपास है . जबकि दूसरे आरोपी का नाम बबलू बंगाली है, जिसकी उम्र 30 साल के आसपास है. इनके खिलाफ चोरी लूट डकैती समेत कई अपराधिक मामले अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में पहले से दर्ज है, फिलहाल वाशी पुलिस के परिमंडल-1 के डीसीपी विवेक पानसरे के मार्गदर्शन में मामले की जांच चल रही है, कोपरखैरने पुलिस कथित दोनों आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही है.

अन्य खबरे