Breaking News

मां ने की अपने बेटे की हत्या

22 Oct, 2018 1478

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
मां का दूसरा नाम ईश्वर होता है, क्योंकि मां को ममता का सागर कहा जाता है. लेकिन जब एक मां अपनी ही औलाद का गला घोंट दे तो समझिए उस मां के सामने किस तरह की परिस्तिथियां निर्मित हुई होंगी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के पुत्र अभिजीत यादव की हत्या का मामला उजागर हुआ है. बेटे के बुरे बर्ताव से नाराज मीरा यादव ने पहले उसके साथ झगड़ा किया और एक के बाद एक कई हमलों में उसका कत्ल कर डाला. बेटे की हत्या के बाद मां ने अपना गुनाह छुपाने की हर संभव कोशिश भी की, मगर उसकी कोई कोशिश कामयाब नहीं हो पाई. 
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव की हत्या का मामला अब खुलता जा रहा है. शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य मौत बताया था, लेकिन शव के अंतिम संस्कार की हड़बड़ी के चलते पुलिस को शक हुआ और उसने लाश का पोस्टमार्ट्म कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ कि अभिजीत की हत्या की गई थी. उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी. साथ ही उसके सिर पर चोट के कई निशान भी थे.
रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की ओर से की गई पूछताछ के बाद मां मीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. अभिजीत के बड़े भाई अभिषेक की तरफ से मां मीरा पर धारा 302 का एफआईआर भी दर्ज करायी  मां का कहना है कि बेटे अभिजीत ने पहले उसे मारने की कोशिश की.
सूत्रों से पता चला कि मीरा ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है. अभिजीत की मां मीरा ने पुलिस हिरासत में कबूला है कि उसने ही अपने बेटे की हत्या गला दबाकर की. उनका कहना है कि अभिजीत नशे में था, वह उनसे बदतमीजी कर रहा था और उसने उन्हें मारने की भी कोशिश की.

पुलिस की ओर से 9 घंटे की गई पूछताछ में मीरा यादव ने सफाई देते हुए बताया कि झगड़े के दौरान अपना बचाव करते समय उन्होंने पीछे से उसके सिर पर वार किया. फिर छीना-छपटी के दौरान पलटवार करते हुए चुन्नी से अभिजीत का गला घोंट दिया. अभिजीत को मारने के बाद उसने अपनी चुन्नी जला दिया. कहा जा रहा है कि अभिजीत शराब का आदी था. वह अक्सर घर पर गाली-गलौज और मारपीट किया करता था.

अन्य खबरे