Breaking News

मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

20 Oct, 2023 483
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
गुजरात के वलसाड जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे से गुजर रही एक बस में अचानक आग लग गई। पुलिस ने बताया कि वलसाड जिले के पारदी गांव के पास बस में आग लगी। आग आज तड़के लगी। बताया जा रहा है कि बस में 16 यात्री सवार थे। आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंचती पूरी बस लगभग जल चुकी थी। 

हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आई बस अहमदाबाद से बेलगाम जा रही था। तभी पारदी गांव के पास अचानक बस में आग लग गई। घटना के वक्त बस के भीतर 16 यात्री मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में आग के कारणों को अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं गुजरात पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि यात्रियों पर समय रहते आफत टल गई।

अन्य खबरे