Breaking News

घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकी ढेर

23 Dec, 2023 429

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, इसमें एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अखनूर सेक्टर के खौर इलाके में एक घुसपैठिया आतंकवादी मारा गया, जब सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों को मारे गए आतंकवादी के शव को आईबी के दूसरी ओर घसीटते हुए देखा गया। बता दें कि सीमा सुरक्षा बल ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

अन्य खबरे