Breaking News

मुंबई पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी भागा

26 May, 2017 1658
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़, मुंबई

मुंबई : मुंबई पुलिस को चकमा देकर भागने में एक आरोपी  सफल हो गया. गौरतलब है कि मोबिन सिद्दकी नामक आरोपी को पुलिस द्वारा तलोजा जेल से मेडिकल चेकअप के लिए गुरुवार को जेजे हॉस्पिटल लाया गया था। उसी बीच वह पुलिस सिपाही की गिरफ्त से निकल भागा। बोरिवली पुलिस ने आरोपी मोबिन सिद्दकी को कुछ दिनों पहले आईपीसी की धारा 379 के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी नालासोपारा का रहने वाला है। अब उस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तलाश में जुटी हुई है.

अन्य खबरे