Breaking News

युवक की गोली मारकर हत्या

17 Mar, 2020 883

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मंगलवार सुबह घर में सो रहे युवक के सिर में गोली मार दी गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पिंटू नाम के युवक को एक गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली।  गोली किसने मारी यह अभी तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं घटना के बाद से पिंटू के घर में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य खबरे