Breaking News

युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे आग लगानेवाला प्रधान गिरफ्तार

06 Apr, 2023 454

संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद (Shikohabad) में गांव के एक युवक पर प्रधान ने चोरी का आरोप लगाकर तालिबानी सजा (taliban punishment) दे दी। उसे पेड़ से बांधकर लटकाया और नीचे आग से तपाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर छह पर दर्ज कर आरोपी प्रधान को जेल भेज दिया। मुकेश कुमार पुत्र भूपाल सिंह निवासी डिवाइची ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि 28 मार्च की सुबह साढ़े नौ बजे प्रधान विष्णुदयाल (Vishnudayal) अपने साथ आठ लोगों के साथ उसके घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। फिर उसे घर से खींच कर गांव के बाहर ले गए। यहां जान से मारने की नीयत से गले में रस्सी बांध कर तथा हाथ-पैर बांध कर पेड़ पर लटका दिया। नीचे जिंदा जलाने की नीयत से आग जला दी जिससे वह अचेत हो गया। दबंग प्रधान पीड़ित मरा हुआ समझ कर छोड़ कर भाग गए। जब मामले की इसकी जानकारी उसके बहनोई अमित को हुई तो उसे अचेतावस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। आरोपी प्रधान ने अपनी पत्नी और पुत्रों की मदद से युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांधकर गांव के बाहर खड़े बरगद के पेड़ पर रस्सी की सहायता से लटका दिया था। प्रधान और उसके परिजनों ने उसके नीचे आग जलाकर सजा देना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ सारा नजारा देख रही थी, उसने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरे