Breaking News

विसर्जन की भीड़ को सिरफिरे ने कार से रौंदा

17 Oct, 2021 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आस्था और भक्ति में डूबे माहौल के बीच एक अनहोनी घटना ने भोपाल में तनाव पैदा कर दिया है। एक सिरफिरे ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ पर कार चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि 6 घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुए थे। सिरफिरे युवक ने जुलूस को टक्कर मारते हुए कार घुसा दी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की लेकिन लोग हंगामा करते रहे, जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद माहौल और गर्म हो गया। स्टेशन क्षेत्र बजरिया में शनिवार रात 11:15 बजे श्रद्धालु दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरे ने तेज रफ्तार कार पीछे से जुलूस में घुसा दी। भगदड़ मचने के बाद तेजी से कार रिवर्स कर भाग निकला।  इसके बाद मौजूद भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया। भोपाल डीआईजी इरशाद वली के मुताबिक, विसर्जन जुलूस जब  स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के सामने से निकल रहा था, इसी दौरान चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदते हुए जुलूस में घुस गई। लोग जबतक कुछ समझ पाते कार ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ही गाड़ी को रिवर्स किया और वहां से फरार हो गया। इस दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं। बता दें कि अगर की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे