Breaking News

शादी में गोली चलने से युवक की मौत

24 Apr, 2021 854

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी की ख़ुशी तब मातम में बदल गई जब बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अमावा गांव में विकास कुमार (38) के मामा की बेटी की शादी थी। विकास शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आया हुआ था। समधी मिलन के समय विकास छत पर खड़ा था। इसी दौरान उसके मौसेरे भाई रोहित कुमार ने हर्ष फायरिंग की, जिससे गोली लगने से विकास कुमार की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे