Breaking News

संजय बर्वे बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

02 Mar, 2019 1412
महाराष्ट्र में एंटी करप्शन ब्यूरो चीफ संजय बर्वे को मुंबई का नया  पुलिस कमिश्नर बनाया गया।  1986 बैच के आईपीएस संजय बर्वे की छवि एक ईमानदार और साफ सुथरी पुलिस अधिकारी की रही है। बर्वे  महाराष्ट्र एटीएस से लेकर मुंबई में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।  संजय बर्वे को पुलिस कमिश्नर सुबोध जायसवाल की जगह लाया गया और  जायसवाल को महाराष्ट्र का नया डीजीपी बनाया गया है।  वही पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने के बाद संजय बर्वे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘मैं मुंबईवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि वे सुरक्षित हैं, शहर सुरक्षित है और सुरक्षित रहेगा।’ उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस शहर के निवासियों की सुरक्षा के लिए है। बच्चे, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी मुख्य प्राथमिकता है। नए सीपी ने कहा, ‘मैं पुलिस और शहर के निवासियों से सतर्क और सावधान रहने की अपील करना चाहता हूं। अगर आप को कुछ संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।      

अन्य खबरे