Breaking News

सब्ज़ी पसंद नहीं आने पर पत्नी की हत्या करनेवाले पति को उम्रकैद

18 Mar, 2020 939
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

पति पत्नी का रिश्ता बेहद अलग होता है. मगर एक पति को इसलिए उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई क्योंकि उसे पत्नी के हाथ की बनी सब्ज़ी पसनद नहीं आई थी. बता दें कि धार जिले के कुक्षी अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीणा व्यास ने पत्नी की हत्या के एक मामले में दोषी पति को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दँडित किया। पति ने सब्जी पसंद न आने पर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर दी थी। सहायक लोक अभियोजक श्याम उदावत ने बुधवार को बताया कि 7 सितंबर 2019 को ग्राम तलवाड़ी में गंगा राम पुत्र भगवान सिंह ने अपनी पत्नी लीलाबाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। गंगाराम दोपहर में जब खाना खाने आया तो उसे बनी हुई सब्जी पसंद नहीं आई और इस बात पर विवाद हो गया। पत्नी को उसने दूसरी सब्जी बनाने को कहा और वह दूसरी सब्जी बनाने जा रही थी उसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से 2-3 वार कर दिये, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बेटी करीना के अनुसार उस ने बीच बचाव भी किया। उसने बताया कि उसके पिता ने उसके सामने ही मां को मार डाला तथा वहां से भाग गया। मामले में कुक्षी पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए गंगाराम को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा साक्ष्य के आधार पर गंगाराम को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं ₹5000 के अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक श्याम उदावत व आरके गुप्ता ने संयुक्त रूप से पैरवी की।

अन्य खबरे