Breaking News

हरियाणा की मस्जिद में तोड़फोड़ से बढ़ा तनाव

10 Apr, 2023 1136

संवाददाता/in24 न्यूज़।
हथियारबंद लोगों के एक दल द्वारा हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में एक मस्जिद (Mosque) में तोड़फोड़ करने और परिसर के अंदर नमाज (Namaz) पढ़ रहे लोगों पर हमला करने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात सोनीपत जिले के संदल कलां गांव में हुई। घटना के बाद हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हमलावर हाथों में डंडे लिए खुलेआम घूमते नजर आए। उकसावे की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 15  से 20 हथियारबंद लोगों ने माहौल लो तनावपूर्ण बनाया।

अन्य खबरे