कोरोना से शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को डर नहीं
14 Mar, 2020
3142
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लगभग 90 दिनों से आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपना प्रदर्शन को जारी रखेंगे. जबकि शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने 200 से अधिक लोगों एक जगह पर जमा नहीं होने का का आग्रह किया है. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में इंडियन प्रेमियर लीग का कोई भी मैच करने से भी इंकार कर दिया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को लोगों को सार्वजनिक समारोहों से बचने के लिए कहा है. यह पूछे जाने पर कि क्या आदेश शाहीन बाग में चल रहे विरोध पर लागू होगा, उन्होंने कहा कि (प्रदर्शनकारियों को हटाना) यह केंद्र सरकार को करना होगा. सिसोदिया ने कहा कि कल हमने 31 मार्च तक सभी सिनेमा हॉल, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया है.