Breaking News

मुंबई में कोरोना ने ली दो पुलिसवालों की जान

26 Apr, 2020 2847

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहनेवाली पुलिस के दो कांस्टेबल कोरोना वायरस की वजह से मौत के मुंह में समा गए. मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था। महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण किसी पुलिसकर्मी की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले, शनिवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल की संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी। कांस्टेबल पश्चिमी उपनगर के एक थाने से संबद्ध था, वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था। मुंबई पुलिस के दोनों कांस्टेबल के निधन से दुखी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने श्रद्धांजलि दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं।

अन्य खबरे