Breaking News

अटल जी की याद में सौ रुपए का सिक्का जारी

24 Dec, 2018 1483

संवाददाता/in24 न्यूज़।

इस देश के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी याद में 100 रुपए का सिक्का जारी किया। लंबे समय तक वाजपेयी के सहयोगी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां आयोजित संबंधित समारोह में मौजूद थे। 

अन्य खबरे