Breaking News

ऑन ड्यूटी शराब पीने वाले तीन कॉन्स्टेबल निलंबित

17 Feb, 2021 1230

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ऑन ड्यूटी शराब पीने वाले तीन पुलिस कॉन्स्टेबल को महंगा पड़ गया. हैदराबाद स्थित नारायणगुड़ा पुलिस थाने के तीन कॉन्स्टेबल को ड्यूटी शराब पीने के कारण तीनों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ओल्ड एमएलए क्वार्टर्स में ड्यूटी के दौरान नारायणगुड़ा पुलिस थाने के तीन पुलिस कॉन्स्टेबलों को शराब पीते हुए शैडो पुलिस दल ने देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं, अपना वीडियो बनते देख तीनों पुलिस कॉन्स्टेबलों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना की शिकायत मिलने पर नगर पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधीक्षक से जांच-पड़ताल करवाई, जिसमें तीनों कॉन्स्टेबल दोषी पाए गए। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त ने उन्हें तत्काल सेवा से निलंबित कर दिया। इस घटना के बाद शराब पीने वाले जाहिर है सतर्क हो गए हैं.

अन्य खबरे