Breaking News

केरल में तीन साल का मासूम कोरोना वायरस का शिकार

09 Mar, 2020 1004

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे भारत में भी बढ़ने लगा है. सोमवार को केरल में तीन साल का एक मासूम बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसी के साथ भारत में कोरोना के अबतक 42 मामले सामने आ चुके हैं. बच्चे की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे फौरन अरनाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही बच्चे के मां-बाप को भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. खबरों के मुताबिक, ये परिवार हाल ही में इटली की यात्रा पर गया था. जहां से वह सात मार्च को भी दुबई होते हुए कोच्चि एयरपोर्स पहुंचा है. खबरों के मुताबिक, जब ये परिवार कोच्चि एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ पहुंचा तो बच्चे में तभी कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका हो गई थी. उसके बाद परिवार को आइसोलेट कर दिया गया. उनके ब्लड सैंपल लेकर पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी भेजे गए. जहां बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही भारत में वायरस के संक्रमण के कुल 41 मामले हो गए हैं. जिनमें से तीन लोगों पहले ही स्वस्थ होकर अस्पताल से भेज दिए गये हैं, लेकिन अभी भी 38 लोग कोरोना वायरस का दंश झेल रहे हैं.

अन्य खबरे