Breaking News

दुकानों पर शराब की बिक्री, पक्ष बता रहा फायदा, विपक्ष ने गिनाई खामियां

28 Jan, 2022 712
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
हाल ही में महाराष्ट्र (maharashtra) की उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) सरकार ने राज्य में किराना स्टोर और सुपर मार्केट (super market) में शराब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है. महाराष्ट्र में जिसकी दुकान 1000 स्क्वायर फीट के आसपास या उससे ज्यादा होगी, उसे शराब बेचने का लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा। आप को बता दें ठाकरे सरकार के मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले के मुताबिक अब राज्य के सुपर मार्केट, बड़े किराना स्टोर और ग्रोसरी शॉप्स में भी शराब बेचने की मंजूरी दी जायेगी। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि इस फैसले से किसानों के उत्पाद के फल से बनने वाली वाइन की बिक्री से किसानों और सरकार को काफी फायदा होगा।
 
किराना स्टोर और सुपर मार्केट में शराब बेचने की मंजूरी देने के फैसले को बीजेपी विधायक और महाराष्ट्र विधान परिषद विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। प्रवीण दरेकर (pravin darekar) ने उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को शराबियों की चिंता है किसानों की नहीं, सरकार युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है।
 
वहीं राज्य की उद्धव ठाकरे के इस फैसले के बाद मुंबई के किराना स्टोर और सुपर मार्केट के मालिक साफ तौर पर सरकार के इस फैसले से नाखुश है, तो वहीं शराब बेचने वाले दुकानदार का भी कहना है कि, 'अगर राशन की दुकान पर शराब मिलने लगा तो उनका धंधा चौपट हो जाएगा। ग्राहक हमारे पास नहीं आएंगे, हमारा व्यवसाय 50 प्रतिशत कम हो जायेगा।'

अन्य खबरे