रायगड में पहाड़ का मलबा गिरने से 36 की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मानसून से आम आदमी का परेशान होना लाजिमी है, मगर महाराष्ट्र के रायगड में पहाड़ का मलबा गिरने से 36 लोगों को गों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। साथ ही बारिश की वजह से समस्या बेहद खस्ता होती जा रही है। रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक़ भारी बारिश के कारण राज्य में अभी तक 41 लोगों की जान जा चुकी है। रायगढ़ के तलई गांव में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ का मलबा गिर गया। इसके नीचे 35 घर दब गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं 70 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं।15 लोगों को बचाया गया है, जबकि 30 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। से देखते हुए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, भारी बारिश के कारण राहत कार्य में यहां भारी दिक्कत आ रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण, मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं एनडीआरएफ की टीम पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। कोंकण डिवीजन में अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 700 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बता दें कि अभी भी बारिश का खतरा लोगों को लगातार डराने का काम कर रहा है।