Breaking News

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम से गिरफ्तार

14 Apr, 2025 207

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम के एक हॉस्पिटल से गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल उसे  बेल्जियम डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेहुल चोकसी को जब गिरफ्तार किया गया था तब वह बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा था. मेहुल चोकसी को 2018 और 2021 में मुंबई की कोर्ट द्वारा जारी दो गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. उसकी तबीयत ठीक नहीं है. दरअसल वो  ब्लड कैंसर से जूझ रहा है और उसी का इलाज करा रहा है. चोकसी स्वास्थ्य आधार पर जमानत के लिए आवेदन कर सकता है. इसके अलावा कथित तौर पर बेल्जियम कोर्ट में एंटीगुआ में उसे किडनैप किए जाने का हवाला दे सकता है.दरअसल पहले चोकसी ने आरोप लगाया था कि उसे भारतीय जांच एजेंसियों ने एंटीगुआ में किडनैप कर लिया था वहीं भारतीय जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि अगर उसे जमानत मिलती है तो उसे वापस एंटीगुआ जाने की मंजूरी नहीं देनी चाहिए। बता दें कि मेहुल चोकसी  पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं ये घोटाला 13 हजार 500 करोड़ से ज्यादा है. 2018 में पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद चोकसी भारत छोड़कर फरार हो गया था। तब से वह एंटीगुआ में रह रहा है. वहीं  इस घोटाले में मेहुल का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है और लंदन में प्रत्यर्पण कार्रवाई का सामना कर रहा है. ईडी ने 2018 में चोकसी की 1,217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था. कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के एक पॉश इलाके में उसके दो फ्लैट, कोलकाता में एक मॉल, मुंबई-गोवा हाईवे पर 27 एकड़ जमीन, तमिलनाडु में 101 एकड़ जमीन, नासिक, नागपुर, आंध्र प्रदेश में जमीनें, ऑल बाग में दो फ्लैट और सूरत में कार्यालय शामिल हैं.

अन्य खबरे