Breaking News

माल्या ने फिर की पैसे भुगतान करने की बात

31 Mar, 2020 996

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आर्थिक घोटाले करने के बाऔर देश छोड़कर भागनेवाले शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकटपूर्ण समय में दिवालिया हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई शत प्रतिशत राशि चुकाने की उनकी पेशकश पर विचार करें। माल्या की भारत में कथित रूप से करीब 9,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में तलाश है। माल्या ने कहा कि लॉकडाउन के बाद उसकी सभी कंपनियों ने भारत में संचालन और विनिर्माण बंद कर दिया है। माल्या ने ट्वीट किया कि मैंने केएफए द्वारा बैंकों से उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिए बार-बार प्रस्ताव दिया है। न तो बैंक धनराशि लेने के लिए तैयार हैं और न ही ईडी अपने एटेचमेंट जारी करने के लिए तैयार है, जो उन्होंने बैंकों की तरफ से दायर किए हैं। मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस संकट के इस समय में मेरी बात सुनेंगी। माल्या ने आगे कहा कि भारत सरकार ने पूरे देश को बंद करके जो किया, वह अकल्पनीय था। हम इसका सम्मान करते हैं। मेरी सभी कंपनियों ने प्रभावी ढंग से संचालन बंद कर दिया है।

अन्य खबरे