एस्ट्रो मेघा शर्मा लॉन्च करेंगी एस्ट्रो मैगजीन
संवाददाता/in24 न्यूज़।
जयपुर की सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर मेघा शर्मा जो कि पूरे देश में अपनी एक अलग ही पहचान रखती हैं और राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं, अब देशवासियों को एस्ट्रोलॉजी और वास्तु की संपूर्ण जानकारी के लिए जल्द ही एक मैगजीन लेकर आ रही है। इस मैगजीन में देश विदेश के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर अपने ज्ञान को प्रसारित करेंगे एवं एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में देशवासियों की मदद करेंगे। मेघा शर्मा हिंदू कैलेंडर के माध्यम से लोगों को काफी मदद पहुंचा रही हैं। मेघा शर्मा संपूर्ण भारत वर्ष में अपनी सेवाएं दे रही हैं। एस्ट्रोलॉजी और वास्तु शास्त्र के साथ-साथ मेघा शर्मा टैरो कार्ड रीडर होरोस्कोप पाम एक्सपर्ट फेस रीडर रेकी और स्पिरिचुअल हीलिंग आदि क्षेत्र में भी अपने अनुभव को जरूरतमंद लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। इसके अलावा मेघा शर्मा ऑनलाइन और ऑफलाइन कंसल्टेंसी सेवाएं भी देती हैं। देश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से लोगों की समस्याओं का समाधान मेघा शर्मा करती आ रही हैं। अब मेघा शर्मा इस मैगजीन के माध्यम से लोगों की सहायता करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। साथ ही देश विदेश के एक्सपर्ट के विचार भी इस मैगजीन के माध्यम से लोगों को पढ़ने को मिलेंगे।