Breaking News

डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती पर राष्ट्रपति ने किया नमन

03 Dec, 2020 667

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज देश 136वीं जयंती मना रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी 136वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि डॉ. प्रसाद द्वारा स्थापित संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादा समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूं। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में तथा राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जिन संवैधानिक मर्यादाओं को स्थापित किया, उनका पालन करना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है। बता दें कि डॉ राजेंद्र प्रसाद बिहार के रहनेवाले थे और भोजपुरी भाषी थे.

अन्य खबरे