पंजाब के लोगों को मुफ्त में बिजली पानी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब पंजाब के लोगों के लिए बिजली और पानी मुफ्त देने का फैसला किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इन फैसलों में बिजली और पानी बिल माफ करने के अलावा दर्जा चार मुलाजिमों की भर्ती भी शामिल है। सीएम ने पंचायतों का बकाया बिजली बिल माफ करने का एलान किया। 1168 करोड़ का बिजली का बकाया बिल माफ होगा। शहरों में पानी के 700 करोड़ रुपए के बकाया बिल माफ होंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की रेगुलर भर्ती होगी। सीएम चन्नी ने प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इसका फायदा सीधे तौर पर करोड़ों लोगों को होने वाला है। सूबे की पंचायतों और नगर कौंसिलों में लोगों को पानी मुहैया करवाने के लिए बिजली की मीटरें लगाई गई हैं, जिसका करोड़ों रुपए का बिल न भरे जाने पर बिजली कॉर्पोरेशन बिजली कनेक्शन काट देता है। चन्नी सरकार ने इस बिलों को माफ करने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने इस बात पर आपत्ति जताई कि बीएसएफ को दायरा बढ़ाने का फैसला राज्य सरकारों से पूछे बिना लिया गया। कहा कि इस पर राज्य सरकारों की सहमति ली जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आतंकवाद से जुड़े मामलों को सुलझाने में सक्षम है। पंजाब पुलिस ने ही आतंकवाद को खत्म किया है। कैबिनट बैठक बीएसएफ का दायरा बढ़ाने को लेकर बुलाई गई थी। इस पर आल पार्टी मीटिंग बुलाई जाए। सीएम ने कहा कि मक्खू -पट्टी रेल लिंक के लिए जमीन अधिगृहीत करके केंद्र सरकार को देंगे, ताकि यह लिंक स्थापित हो सके। बता दें कि सरकार और बीएसएफ के बीच हो सकता है विवाद और बढ़े।