Breaking News

पत्नी से जबरन सेक्स मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

22 Mar, 2023 730

संवाददाता/in  24 न्यूज़।
पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध (Forced sex with wife) बनाने को अपराध करार देने की मांग और इससे जुड़ी अन्य याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (supreme court) नौ मई 2023 को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जय सिंह की गुहार पर मामले को नौ मई को सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त करते हुए इसे सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने 16 जनवरी को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में 15 फरवरी तक अपना पक्ष रखने को कहा था। इस पर सॉलिसिटर जनरल मेहता ने शीर्ष अदालत के समक्ष कहा कि केंद्र सरकार का जवाब तैयार है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल 11 मई को खंडित फैसला सुनाया था, जिसके खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील की गई थी। इसके अलावा और कई याचिकाएं दायर की गई थी। बता दें कि आए दिन पति-पत्नी के बीच जबरन सेक्स के मामले सामने आते रहे हैं।

अन्य खबरे