Breaking News

पश्चिम बंगाल में कोरोना से हाहाकार, एक और विधायक की मौत !

17 Apr, 2021 2753

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/कोलकाता

  पूरे देश में कोरोना वायरस को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है.  पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक तरफ पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही थी, कि इसी बीच खबर आई कि बीरभूम जिले के मुराराई विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक अब्दुर रहमान (लिटन) की जान कोविड-19 महामारी की वजह से चली गई. शनिवार को उन्होंने एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. 63 वर्षीय रहमान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रेजाउल हक और इसी जिले के जंगीपुर से आरएसपी के उम्मीदवार प्रदीप नंदी की भी मौत क्रमशः गुरुवार और शुक्रवार को हो गई थी. जानकारी के अनुसार अब्दुर रहमान को पार्टी ने मुराई विधानसभा क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अस्वस्थता के कारण उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली गई थी. उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. आज सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई. बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से बंगाल में 26 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हजार 506 हो गई है. अभी चार ऐसे उम्मीदवार हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं और कोविड-19 की चपेट में हैं, ऐसे बड़ा सवाल वही कि कोरोना के इस संकट काल मे चुनाव करवाना कितना जायज है ?

अन्य खबरे