Breaking News

पाकिस्तानी घुसपैठिए को सुरक्षाबल ने दबोचा

27 Aug, 2022 530

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने से नाकाम कर दिया है और जम्मू क्षेत्र के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आज बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना 26-27 अगस्त की दरमियानी रात की है। प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुस गया और बाड़ की ओर बढ़ने लगा। जब सैनिकों ने उसे ललकारा तो उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आक्रामक तरीके से बाड़ की ओर बढ़ता रहा। प्रवक्ता ने कहा कि उस पर गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद वह गेट के पीछे छिप गया, लेकिन सैनिकों ने गेट खोल दिया और उसे पकड़ लिया। पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मोहम्मद शबद (45)के रूप में हुई। वह सियालकोट का रहने वाला है। बता दें कि सीमा पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार गश्त जारी है।

अन्य खबरे