पीएम मोदी ने जापान के पीएम को दी बधाई
23 Jul, 2021
845
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से जापान के टोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। खेलों के महाकुंभ से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और जापान को टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस ओलंपिक में हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन के प्रति आशान्वित हैं! बता दें कि खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक खेल आज से जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो रहे हैं। इस महाकुंभ में भारत के अनेक खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।