Breaking News

पीएम मोदी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से की मुलाकात

05 Nov, 2022 573

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग  (Radha Swami Satsang) के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Baba Gurinder Singh Dhillon) से मुलाकात की। इस मुलाकात को सीधे तौर पर चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीएम मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले भी ढिल्लों से मुलाकात की थी। अब हिमाचल चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की ढिल्लों से मुलाकात के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। यहां से पीएम सीधे हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे। यहां पर सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। यहां पर बीजेपी पूरा दमखम झोंक रही है। गुजरात और हिमाचल दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है और वो इसको हाथ से नहीं जाने देना चाहती। वहीं आम आदमी पार्टी भी दोनों प्रदेशों में खासा जोर लगा रही है। पीएम मोदी से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी की टॉप लीडरशिप पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में इसबार का चुनाव बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है।  

अन्य खबरे