Breaking News

भारत में 24 घंटों में सर्वाधिक 17,296 कोरोना के नए मामले

26 Jun, 2020 732

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस का जानलेवा हमला लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी लगातार बनी हुई है. देश में पिछले 24 घंटों में 17,296 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 407 लोगों की मौत हुई है. इन नए आंकड़ों के साथ भारत अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,90,401 हो चुकी है. शुक्रवार तक देश में कोरोना वायरस के 1,89,463 सक्रिय मामले थे. देश में अबतक कोरोना वायरस से 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,85,637 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का कहना है कि 25 जून तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 77,76,228 है और 25 जून को 2,15,446 सैंपलों का टेस्ट किया गया. भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां अबतक 147741 मामले और 6931 मौतें हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 73780 है और 2429 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा तमिलनाडु में 70,977, गुजरात में 29,578, उत्तर प्रदेश में 20,193 और राजस्थान में 16,296 मामले हैं.दुनियाभर में कोरोना वायरस के 9,714,805 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि मौत का कुल आंकड़ा 491,856 है. अमेरिका में कुल कोरोना वायरस के 2,504,588 मामले हैं और 126,780 लोगों की मौत हुई है. दूसरे स्थान पर ब्राजील है जहां 1,233,147 मामले और 55,054 मौतें हुई हैं. रूस में 613,994 मामले और 8,605 मौतें हुई हैं. भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है.

अन्य खबरे