भारत में 50 हज़ार के करीब पहुंचा कोरोना वायरस, मुंबई में दस हज़ार मामले
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस के दुश्मन से लड़ रही है. अगर बात भारत की करें तो यहां कोरोना के करीब 50 हज़ार मरीज़ इसकी चपेट में हैं. अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की बात की जाये तो यहां दस हज़ार मामलों में लोग इससे पीड़ित हैं. भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 49,391 हो गई है. इसमें 33,514 सक्रिय मामले और 1,694 मौतें शामिल हैं. भारत में अबतक 14,182 ठीक हो चुके हैं. राज्यों से पिछले 24 घंटों में 2,958 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं जबकि 126 लोगों मौत हुई है. सबसे ज्यादा मामले आने का सिलसिला महाराष्ट्र और गुजरात से जारी है. जबकि दिल्ली में सोमवार को अधिक मामले आने से कुल मामलों की संख्या 5000 पार हो गई है. स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में 33,554 सक्रिय कोरोना वायरस मामले है. कोरोना वायरस महामारी से मुंबई सबसे अधिक प्रभावित शहर है. भारत की वित्तीय राजधानी में लगभग 10,000 कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य में कोरोना वायरस रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 15,525 हो गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है. राज्य में कोरोनोवायरस बीमारी से 617 लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु में मंगलवार को 508 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया. अब राज्य में कुल कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 4,058 हो गई है. पंजाब में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंगलवार को राज्य में 200 नए मामले सामने आये, जिससे पंजाब में कुल गिनती 1,451 हो गई है.