Breaking News

वैलेंटाइन्स डे पर कपल्स हो जाइए सावधान, मुंबई पुलिस की आप पर है नज़र

09 Feb, 2023 747

साक्षी शर्मा/in24न्यूज़

14 फ़रवरी दुनिया में वैलेंटाइन्स डे के रूप में मनाया जाता है जिसे प्यार का दिन कहा जाता है। जिसमें प्यार करने वाले एक दूसरे के साथ समय बिताते है, प्यार भरी बातें करते है और घूमते है। लेकिन इस वैलेंटाइन्स डे पर कपल्स को ज़रा सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि मुंबई पुलिस की नज़रें वैलेंटाइन्स डे के दिन बाहर के साथ ही होटल्स पर भी है। महानगर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा ऑपरेशन ऑल आउट शुरू है। इस ऑपरेशन के तहत ऐसे हंगामा करने वाले बदमाशों को सावधानी बरतनी पड़ेगी जो लोग इस वैलंटाइंस-डे के मौके पर मारपीट करने की कोशिश करते हैं। वैलंटाइंस-डे से पहले इस प्रकार के ऑपरेशन चलाएं जाने से 14 फरवरी के आसपास हंगामा करने वाले बदमाशों का मनोबल कम होगा। 
वैलेंटाइन डे भले ही 14 फ़रवरी को आता है लेकिन वैलेंटाइन डे से जुड़े दिन 7 फ़रवरी से ही शुरू हो जाता है। इसलिए मुंबई पुलिस पहले से ही ऑपरेशन ऑल आउट अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत होटल, लॉज और कई जगहों की पुलिस ने तलाश की। जिसमें 1113 से अधिक होटल्स, लॉज, रेस्तरां और 671 संवेदनशील ठिकानों के अलावा लोगों के ठहरने वाली जगह शामिल है। 
इस दौरान ऑपरेशन ऑल आउट चलकर मुंबई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर फरार चल रहे 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सिर्फ होटल या रेस्टोरेंट के साथ ही मुंबई पुलिस द्वारा वाहनों की भी जांच कर रहे है। आपको बता दे, ऑपरेशन ऑल आउट अभियान को साल में कई बार चलाया जाता है जिसमें नए साल के आसपास, वैलंटाइंस-डे, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस समेत कई दिन यह अभियान चलाया जाता है। 

अन्य खबरे