शोपियां और हंदवाड़ा तीन आतंकी ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद की कमर तोड़ने में सुरक्षाबल ने लगातार अपनी जान पर खेलकर आतंकियों को मरने का सिलसिला जारी रखा है. जम्मू-कश्मीर के शोपियां और हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर्स में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के चित्रग्राम इलाके में एक आतंकी को मार गिराया. वहीं दो आतंकी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में मारे गए. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को शोपियां के चित्रग्राम में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरु कर दी. जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक पिस्तौल, एक यूबीजीएल और चार चाइनीज ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने एक आतंकी की पहचान की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हंदवाड़ा के गानीपोरा क्रालगुंड इलाके में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर नसीर लोन को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इसके बाद भी आतंकियों की कमर तोड़ने और उन्हें मार गिराने की दिशा में सुरक्षाबल के जवान पैनी नज़र बनाये हुए हैं.