Breaking News

अभिनेता अखिल मिश्रा का निधन

21 Sep, 2023 498

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
फिल्म जगत के अभिनेता अखिल मिश्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने 58 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक अभिनेता की किचन में फिसलकर गिरने से मौत हुई है। अखिल मिश्रा ने अपने फ़िल्मी करियर में कई किरदारो में जान डाली, वहीं फिल्म 3 इडियट्स में उनका लाइब्रेरियन दुबे का रोल दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन, हैदराबाद में एक शूट कर रही थीं, जब ये हादसा पेश आय़ा। इस खबर को जानने के बाद उन्होंने तुरंत मुंबई वापसी की है और सदमे में हैं। उधर, अभिनेता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अखिल मिश्रा के निधन से उनके प्रशंसकों और रिश्तेदारों में शोक की लहर है।  

अन्य खबरे