Breaking News

टीवी कपल ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप

17 Apr, 2020 943

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक तरफ कोरोना वायरस के खौफ से बचने के लिए लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं तो कुछ लोग अपने तरीके से समय गुज़ार रहे हैं. इसी बीच खबर आई कि टीवी इंडस्ट्री के एक स्टार कपल का ब्रेकअप हो गया है. एक्टर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के ब्रेकअप की खबरों के बाद अब छोटे पर्दे के चर्चित कपल ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी ने भी एक दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया है. दोनों के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है और यह बात सिर्फ उनके करीबी दोस्तों को ही मालूम है. टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट लुकिंग कपल में इस जोड़ी को टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट पर एक दूसरे से प्यार हो गया था. 6 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों अब कथित तौर पर अलग हो गए हैं. वहीं पिछले साल ये खबर आई थीं कि आशा और ऋत्विक शादी करने वाले हैं, लेकिन दोनों ने ही इससे इंकार कर दिया. आशा ऋत्विक की फैमली के बेहद करीब थी और उनके बीच में सबकुछ अच्छा चल रहा था.

अन्य खबरे