Breaking News

बिग बॉस के घर में राधे मां की एंट्री का वीडियो वायरल

30 Sep, 2020 1036
संवाददाता/in24न्यूज़। 
चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हो गया है। इस बार कौन-कौन सी हस्तियां सलमान खान के इस शो का हिस्सा बनेंगी इस पर भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच बिग बॉस 14 का एक नया टीजर सामने आया है। जिसमें मशहूर आध्यात्मिक गुरु राधे मां नजर आ रही हैं।राधे मां अपने रहन-सहन की वजह से कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं। कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में राधे मां बिग बॉस के घर में एंट्री लेती हुई नजर आ रही हैं। टीजर में वह बिग बॉस के घर में चारों ओर ठहलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में राधे मां यह भी कहती हैं, 'यह घर हमेशा बना रहे, बिग बॉस इस बार बहुत चले'। वहीं कलर्स टीवी ने राधे मां के इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'बरसेगी किसकी कृपा, इस शनिवार बिग बॉस के घर में ?' सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ा राधे मां का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

अन्य खबरे