अमिताभ ने सोशल नेटवर्क पर डाली तीन पीढ़ियों की तस्वीर
24 Jun, 2019
1373
संवाददाता/in24 न्यूज़।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर सक्रियता किसी से छिपी नहीं है. लागर वे अपने उद्गारों से अपनी भावनाओं का इज़हार करते रहते हैं. अब उन्होंने अपने नाना और बेटे अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर सोशल नेटवर्क पर पोस्ट की है. ग़ौरतलब है कि आज अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर एक फोटो कोलाज शेयर किया जिसमें अमिताभ के साथ उनके नाना दार जी 'सरदार खजान सिंह सूरी' तथा बेटा अभिषेक नजर आ रहे हैं. इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मेरे दादा के साथ... नाना.. दारजी ... सरदार ख़ज़ान सिंह सूरी.. और मेरा बेटा..!'