Breaking News

58 लाख रुपए की ठगी के मामले में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने शिकायत दर्ज कराई

10 Jun, 2023 825

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) से 58 लाख रुपए की ठगी की शिकायत मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santacruz Police Station) में की है। आयशा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। खबर के मुताबिक आरोपी एलन फर्नांडिस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आयशा श्रॉफ द्वारा सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक एलन फर्नांडिस (allen fernandes) के रूप में पहचाने जाने वाले किक बॉक्सिंग एसोसिएशन फाइटर को टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) की एमएमए मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। एमएमए मैट्रिक्स जिम टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आयशा का है और दोनों वहां की सभी गतिविधियों को देख रहे थे। अधिकारी ने एफआईआर के हवाले से कहा है कि फर्नांडिस को 2018 में एमएमए मैट्रिक्स फर्म में निदेशक नियुक्त किया गया था। उस पर फर्म के माध्यम से भारत और विदेशों में 11 टूर्नामेंट आयोजित करने और अपने व्यक्तिगत खाते में 58.53 लाख रुपए जमा करने का आरोप है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे