अपने-अपने विधायकों को बचाने में लगीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने की दिशा में बीजेपी ने एनसीपी के अजित पवार से समर्थन लेकर सरकार क्या बनाई, हर तरफ़ हंगामा सा मच गया! शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में हाहाकार मच गया. महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की सरकार बन जाने के बाद अब सभी पार्टियां अपने विधायकों को बचाने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में शरद पवार के भतीजे अजित पवार के सपोर्ट में एनसीपी के 9 बागी विधायकों को महाराष्ट्र से दिल्ली भेजा जा रहा है. वहीं, एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का मन बदल गया है. सुबह वह अजित पवार के साथ थे और शाम को शरद पवार की एनसीपी मीटिंग में पहुंच गए हैं. सूत्रों का कहना है कि एनसीपी के 42 विधायक वाईबी सेंटर पहुंचे हैं. अभी और भी विधायकों के पहुंचने की उम्मीद है. शिवसेना के नेता मिलिंद नार्वेकर और एकनाथ शिंदे अपने साथ 2 एनसीपी विधायकों संजय बंसोड़ और बाबासाहेब पाटिल को मुंबई हवाई अड्डे से वाईबी चव्हाण केंद्र में लेकर आए हैं. एनसीपी के ये दोनों विधायक एनसीपी नेता अजित पवार के साथ थे.