Breaking News

अपर्णा यादव ने साधा बीएसपी प्रमुख मायावती पर निशाना

04 Jun, 2019 1113

संवाददाता/in24 न्यूज़।

बीजेपी को उत्तर प्रदेश से उखड फेकने के लिए हुए महागठबंधन में एक साथ आई  सपाऔर बसपा में चुनाव के बाद एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का दौर शुरू। लोकसभा चुनाव 2019 में अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भाजपा के खिलाफ गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी पर ठीकरा फोडऩे वाली बसपा मुखिया मायावती पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने निशाना साधा है। अपर्णा यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के लिए मायावती जी का रुख जानकर बहुत दुख हुआ।समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता मिलती तो मायावती सारा श्रेय खुद ही ले लेतीं। उनको हार पचाने का भी साहस रखना चाहिए।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की प्रशंसक अपर्णा यादव ने आज बसपा मुखिया मायावती पर तंज कसा है। अपर्णा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि जो सम्मान पचाना नहीं जानता, अपमान भी नहीं पचा पाता है। अपर्णा यादव ने ट्वीट किया, कि समाजवादी पार्टी के बारे में मायावती जी का रुख जानकर बहुत दुख हुआ। यह तो शास्त्र में भी कहा गया है जो सम्मान पचाना नहीं जानता वह अपमान भी नहीं पचा पाता। अब तो उनको अपना बड़प्पन दिखाना ही चाहिए।मुलायम की छोटी बहू ने अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच विवाद में शिवपाल का समर्थन किया था। पार्टी से अलग होने के बाद भी उन्होंने खुले आम शिवपाल सिंह का समर्थन किया था। विधानसभा चुनाव में अखिलेश भी अपर्णा को टिकट नहीं देना चाहते थे लेकिन मुलायम और शिवपाल के दबाव में आकर उन्होंने अपर्णा को लखनऊ की कैंट विधानसभा से बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ उतारा। अपर्णा यह चुनाव हार गईं। लोकसभा चुनाव में भी वोटिंग के दौरान अपर्णा परिवार से अलग नजर आईं।  

अन्य खबरे