Breaking News

अब सनी देओल भी बीजेपी में शामिल

23 Apr, 2019 1216
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बॉलीवुड पर मोदी सरकार काफी मेहरबान नज़र आ रही है. इस बार के चुनाव में कई बड़े सितारे मैदान में बतौर प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अब इसी कड़ी में अभिनेता धर्मेंन्द्र और हेमा मालिनी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेता सनी देओल को अपनी पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया है. उम्मीद की जा रही है कि सनी देओल गुरदासपुर से बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे. कुछ दिनों पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से सनी देओल ने मुलाकात की थी और अब ऐसी खबरें इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि शाह से सनी की मुलाकात इसी सिलसिले में हुई थी.   

अन्य खबरे