Breaking News

कृष्ण और अर्जुन जैसी जोड़ी है मोदी और शाह की : रजनीकांत

14 Aug, 2019 1118

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ में सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि दोनों की जोड़ी कृष्ण और अर्जुन जैसी है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के कुछ प्रावधानों को हटाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ हो रही है. साउथ के बड़े एक्टर रजनीकांत ने धारा 370 हटाए जाने को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी बता दिया. वहीं इस बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर हमला बोल दिया है.ओवैसी ने रजनीकांत पर हमला बोलते हुए कहा कि आप धारा 370 हटाने वालों को कृष्ण-अर्जुन बता रहे हैं. तो पांडव और कौरव कौन हैं? क्या आप नए भारत में महाभारत कराना चाहते हैं? ओवैसी ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार को जम्मू-कश्मीर की जमीन से प्यार है, पर कश्मीरियों से नहीं. 

अन्य खबरे