Breaking News

केजरीवाल डरपोक हैं : कपिल मिश्रा

03 Aug, 2019 1288

संवाददाता/in24 न्यूज़.      

आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डरपोक बताया है. आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने विधायकी गंवाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। इसके साथ ही केजरीवाल को कोर्ट और जनता की अदालत में चुनौती दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने केजरीवाल को डरपोक करार दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में लोकसभा से बड़ा अभियान चलाने की चेतावनी दी है। अपने ट्वीट में कपिल लिखते हैं, 'डरपोक अरविंद केजरीवाल जी आप का ये डर मुझे अच्छा लगा, आज तक मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए, मैंने हमेशा जनता की आवाज उठाई हैं, आप मेरे सामने ना अदालत में टिक पाओगे, ना जनता की अदालत में, विधानसभा चुनाव में इससे भी बड़ा अभियान चलाऊंगा - साठ सीटें मोदी को।    

अन्य खबरे