Breaking News

छगन भुजबल भी आए कोरोना की चपेट में

22 Feb, 2021 1104

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी ने एकबार फिर अपना दायरा फैलाना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा के कद्दावर नेता छगन भुजबल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वे एक विवाह समारोह में गए थे। उनके साथ राकांपा सुप्रिमो शरद पवार भी मौजूद थे। छगन भुजबल ने खुद द्विट करके बताया कि वे पॉजिटिव हैं और पिछले सात दिनों में उनके संपर्क में जो भी लोग आए वे अपना टेस्ट करा लें। भुजबल ने कहा कि उनकी हालत ठीक है। भुजबल के साथ विवाह समारोह में शरद पवार समेत कई विधायक भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के अमरावती, यवतमाल, पुणे समेत कई जिलों में कोरोना का विकराल रुप देखने को मिल रहा है। कई जिलों में संचारबंदी,लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है। स्कूल कॉलेज बंद हो चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के अनेक नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

अन्य खबरे